स्ट्रोक के इलाज में पारस एचएमआरआई की पहल, फ्री एडवांस एम्बुलेंस सेवा शुरू
फुलवारी शरीफ.
पटना में स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी के त्वरित इलाज को लेकर पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल ने अहम पहल की है. अस्पताल को स्ट्रोक रेडी हॉस्पिटल के रूप में विकसित करते हुए ऑन-साइट एडवांस स्ट्रोक केयर फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.
इसी क्रम में गुरुवार को अस्पताल परिसर के इमरजेंसी एरिया के पास एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 30 ऐसे मरीज शामिल हुए जिन्होंने यहां स्ट्रोक का सफल इलाज और सर्जरी कराई है.
अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सपोर्ट, एडवांस सीटी और एमआरआई जांच, स्ट्रोक रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल, आईसीयू सुविधा और न्यूरो रिहैबिलिटेशन जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं.
जोनल डाइरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि स्ट्रोक के मामलों में समय पर इलाज सबसे बड़ा जीवन रक्षक होता है. फ्री एडवांस एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से मरीजों को एक ही जगह पर त्वरित और समन्वित इलाज मिलेगा.
डायरेक्टर जनरल सर्जरी डॉ. एए हई, वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक, न्यूरोसर्जरी विभाग के चीफ कंसल्टेंट डॉ. वीर अभिमन्यु पंडित और इमरजेंसी विभागाध्यक्ष डॉ. चंदन किशोर ने भी समय पर पहचान और इलाज के महत्व पर जानकारी दी. कार्यक्रम में डॉ. हेमंत, डॉ. राम सागर राय, डॉ. शहजादा और डॉ. राजेश भी मौजूद रहे.
पारस एचएमआरआई अस्पताल ने वर्ष 2013 में अपनी सेवा शुरू की थी. यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसे एनएबीएच मान्यता प्राप्त है और यहां 400 से अधिक बेड, 80 आईसीयू बेड, कैंसर उपचार की सुविधा, LINAC मशीन और PET-CT जैसी आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध है.



