CrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

स्कूल में बुनियादी सुविधाओ को लेकर छात्रों ने पटना–गया हाईवे जाम किया.

फुलवारी शरीफ.
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलदारी चक में जर्जर भवन, खस्ताहाल कक्षाओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से नाराज़ छात्र-छात्राओं ने बुधवार को पटना–गया–बिहटा सरमेरा हाईवे को बेलदारी चौक मोड़ के पास जाम कर दिया. दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग जगह-जगह फंसे रहे. स्टूडेंट्स किसी भी वाहन को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सड़क जाम के दौरान कई स्थानों पर छात्रों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई. सूचना मिलने पर भारी संख्या में गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया. तब जाकर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई. सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राएं और उनके परिजन स्कूल की बदहाली से बेहद नाराज़ थे और सड़क पर ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

Oplus_131072

परिजनों और छात्रों ने आरोप लगाया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलदारी चक मात्र दो जर्जर कमरों में चलता है, जबकि यहां कक्षा आठ तक पढ़ाई होनी है. दोनों कमरे इतने खस्ताहाल हैं कि कभी भी ढह सकते हैं. प्लास्टर रोज़ टूटकर गिरता है और बच्चों की जान लगातार जोखिम में रहती है. इसके अलावा मिड-डे मील भी सही ढंग से उपलब्ध नहीं कराया जाता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है और देखने-सुनने वाला कोई नहीं है.

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित रूप से स्थिति सुधारने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बच्चों के लिए नया स्कूल भवन निर्माण का प्रस्ताव भी लंबे समय से फाइलों में दबा पड़ा है.

Advertisement

गौरीचक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छात्रों व परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button