BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaधार्मिक ज्ञानरोजगार
सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ
खगौल में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा को लेकर महाविद्यालय, स्कूल , शैक्षणिक संस्थान एवं खगौल के महादेव स्थान स्थित वायरस डांस एकेडमी परिसर मे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

वही संस्था के मुख्य संचालक प्रेम राज गुप्ता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण करते हुए सांस्कृतिक ज्ञान, कला कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर संचालक प्रेम राज गुप्ता ने कहा कि वायरस डांस एकेडमी में सरस्वती मां का आगमन और यह पूजा 16 साल से लगातार धूमधाम एवं भव्य तरीके से हर साल मनाई जाती है। इस संस्था मैं छोटे-छोटे बच्चे एवं बड़े बच्चों को नृत्य एवं गायन का प्रशिक्षण दिया जाता है।



