BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

संवाद फुलवारी–आबाद फुलवारी कार्यक्रम 16 सितंबर को मोहिउद्दीनपुर में होगा

फुलवारी शरीफ. पुनपुन प्रखंड के बरामा पंचायत के मोहिउद्दीनपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरामा पंचायत, पुनपुन प्रखंड.में मंगलवार, 16 सितंबर 2025.
समयः दोपहर 03:00 बजे से संवाद फुलवारी–आबाद फुलवारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में जदयू (एससी-एसटी प्रकोष्ठ) के राज्य प्रभारी एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी मुख्य वक्ता होंगे.

इस अवसर पर एनडीए की ओर से “हर बूथ – एनडीए मजबूत” का संदेश भी दिया जाएगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता, महिलाएं, छात्र-युवा और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे.जनता दल यूनाइटेड नेताओं का कहना है कि यह आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है. कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग एक मंच पर मिलकर समाज के ज्वलंत मुद्दों और सरकार की उपलब्धियों पर विचार करेंगे.

Oplus_131072

कार्यक्रम के दौरान बेरोजगार महिलाओं को 2.10 लाख की आर्थिक सहायता, हर परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, विधवा-दिव्यांग-वृद्ध पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने, हर बूथ–एनडीए मजबूत अभियान और “नीतीश का काम, नीतीश का नाम” जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल भाषण तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि जनता से सीधा संवाद और विकास की ठोस पहल साबित होगा.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button