BiharENTERTAINMENTGamesLife StyleNationalPatnaPOLITICSTechधार्मिक ज्ञान

संपतचक में पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

विधान परिषद सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह और जदयू नेता रंजीत कुमार टप्पू ने किया शिलान्यास.

फुलवारी शरीफ. पटना जिले के संपतचक प्रखंड अंतर्गत संपतचक गांव वार्ड संख्या 30 में स्थित संपतचक प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय भवन निर्माण का कार्यारंभ शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह एवं जदयू नेता रंजीत कुमार टप्पू ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया.

Oplus_131072

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की. मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार, पटना महानगर जदयू उपाध्यक्ष गौरव कुमार, उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार चुन्नू, उपाध्यक्ष चिंटू कुमार, वार्ड संख्या 30 के वार्ड अध्यक्ष प्रकाश कुमार, वार्ड संख्या 20 के पार्षद सुनील कुमार, देवनारायण महतो, प्रभात कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता बंटी चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे.

Oplus_131072

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी प्रखंडों में पुस्तकालय भवन और खेल भवन का निर्माण कराया जा रहा है ताकि गांव और कस्बे के छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल में शिक्षा और खेल की सुविधा मिल सके.

Oplus_131072

जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्रखंडवासियों की ओर से माननीय विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह और जदयू नेता रंजीत कुमार टप्पू के प्रति आभार व्यक्त किया. धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय मौजूदगी और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलती है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button