BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatna

शीतकालीन अवकाश के बाद बच्चों से गुलजार हुआ विद्यालय

फुलवारी शरीफ, शीतकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार को विद्यालय खुलते ही परिसर बच्चों से गुलजार हो उठा. लंबे अंतराल के बाद जब बच्चों की चहकती आवाजें गूंजीं तो ऐसा लगा मानो स्कूल की बगिया में फिर से किलकारियों की बहार लौट आई हो. छुट्टियों के दौरान बच्चों के बिना स्कूल अधूरा सा लग रहा था, लेकिन आज वही पुरानी प्यारी आवाजों ने विद्यालय को फिर से रोशन कर दिया.
23 दिनों के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किया गया. शिक्षिका नीतू शाही ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर और फूलों की वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया. बच्चों ने भी अपनी शिक्षिका को तिलक लगाकर और एक-दूसरे का उत्साहपूर्वक स्वागत कर खुशी साझा की.
इस मौके पर शिक्षिका नीतू शाही ने कहा कि विद्यालय उनके लिए मंदिर के समान है और बच्चे ईश्वर का रूप हैं. उन्होंने बच्चों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पेंसिल, कलम और टॉफी भेंट की.
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए आनंददायी और गतिविधि आधारित शिक्षण गतिविधियां कराई गईं, जिससे पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का भरपूर मनोरंजन हुआ. बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि विद्यालय की असली पहचान बच्चों से ही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button