शिक्षक दिवस पर अपने गुरु से मिलने पहुंचे अलग-अलग विभाग के अधिकारी
खगौल। शिक्षक दिवस के मौके पर छोटी खगौल कच्ची तलाव स्थित स्वामी विवेकानंद संस्थान मे विद्यार्थियों का अपने गुरु अजय सर के प्रति एक अलग ही लगाव देखने को मिला। अपने गुरु से मिलने पहुंचे सारे विद्यार्थी अपने-अपने क्षेत्र में परचम लहरा रहे थे।

कोई रेलवे मे अच्छे पद पर था ,तो कोई एसएससी मे,तो कोई दरोगा मे तो कोई बी पी एस सी मे अपना सेवा प्रदान कर रहा था। सारे सफलता प्राप्त विद्यार्थी अपने गुरु अजय सर को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लेते हुए बड़े हर्षो उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मना रहे थे। मौके पर अजय सर ने बताया कि यह संस्था 12 जनवरी 1992 ई. में शुरू की गई थी। अभी तक इस संस्था से हजारो विद्यार्थी अपने मन पसंद क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं।

अजय सर का कहना कि जो विद्यार्थि पढ़ना तो चाहते है पर उन्हें सही मार्गदर्शन नही मिल रहा है, एवं जो विद्यार्थि आर्थिक रूप से कमजोर है और उन्हें पढ़ने का जिज्ञासा है, ऐसे विद्यार्थियों को हमारे संस्थामें हर तरह का मदद करते हुए उनका पढ़ाई पूरा करवाया जाता है साथ ही उन विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देते हुए मनचाह नौकरी के लिए तैयारी भी करवाते हैं।

मौके पर आबकारी विभाग मे इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत प्रतिमा कुमारी, एस.एस.सी. से चयनित कस्टम इंस्पेक्टर अंशु कमार रेलवे के सुशांत कुमार, रूपेश कुमार, विकाश कुमार, तेजू, अजनीश, दीपक, विपिन, इलाहाबाद मे ए. पी.ओ पद पर कार्यरत नबाब आलम, अजय कुमार ने बताया कि अजय सर के विवेकानंद संस्थान एवं लाइब्रेरी मे जो भी विद्यार्थी पढ़ते आते है उसका भविष्य सुनिश्चित एवं उज्जवल होता है।

अपने छोटे से जगह पर विद्यार्थियों को उनके ऊंचे सपने साकार करवाने वाले स्वामी विवेकानंद संस्था के डायरेक्टेड अजय सर विद्यार्थियों के लिए एक वरदान है।



