BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

शाहपुर थाना क्षेत्र से टॉप-10 का फरार अपराधी सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार गिरफ्तार, देशी पिस्टल व चार कारतूस बरामद

फुलवारी शरीफ. पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगहारा से पुलिस ने टॉप-10 के फरार वांछित अपराधी सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार उर्फ सत्या राज को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

Oplus_131072


पुलिस के अनुसार 21 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि दियरा क्षेत्र के ग्राम गंगहारा स्थित उच्च विद्यालय के पूरब बगीचा वाले खेत में फरार अपराधी संदिग्ध अवस्था में मौजूद है. सूचना के बाद वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया.
छापामारी दल जब बताए गए स्थान पर पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान टॉप-10 अपराधी सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार उर्फ सत्या राज, पिता तारकेश्वर ओझा, निवासी ग्राम गंगहारा, थाना शाहपुर, जिला पटना के रूप में हुई.
पुलिस कार्रवाई के दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए. ग्रामीणों से तलाशी के लिए साक्षी बनने का अनुरोध किया गया, लेकिन अपराधी के भय से कोई भी तैयार नहीं हुआ. इसके बाद सशस्त्र बल की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई.
तलाशी के क्रम में आरोपी की बाईं कमर से लोहे का बना एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुआ. पिस्टल की मैगजीन खोलने पर चार जिंदा कारतूस मिले.


इस मामले में शाहपुर थाना कांड संख्या 492/25, दिनांक 21.12.25 के तहत धारा 25(1-बी)ए एवं 26 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध शाहपुर थाना में आर्म्स एक्ट और रंगदारी से जुड़े कई मामले पूर्व से दर्ज हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button