BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaरोजगार

विश्व हृदय दिवस पर जय प्रभा मेदांता में वरिष्ठ नागरिकों की कविता और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

फुलवारी शरीफ. विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना में रविवार को वरिष्ठ नागरिकों की कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें शहर के अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और जीवन के अनुभवों को साझा किया.

आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को कला के माध्यम से अभिव्यक्ति का अवसर देना और यह संदेश प्रसारित करना था कि हर उम्र में दिल की सेहत और जीवन में उत्साह बनाए रखना जरूरी है.

Oplus_131072

इस मौके पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रवि शंकर सिंह ने कहा कि स्वस्थ हृदय ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है. वरिष्ठ नागरिकों की रचनात्मकता यह दर्शाती है कि उम्र बढ़ने के बाद भी दिल की सेहत और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि मेदांता का प्रयास इलाज के साथ-साथ जागरूकता और जीवनशैली सुधार पर भी केंद्रित है.

Oplus_131072

डॉ. शाहीन अहमद, डायरेक्टर – कैथ लैब, मेदांता हार्ट इंस्टीट्यूट ने कहा कि हृदय रोग आज सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है, लेकिन संतुलित जीवनशैली, समय पर जांच और जागरूकता से इसका बचाव संभव है. कला जैसे माध्यम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को मजबूत बनाते हैं.

Advertisement

कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को मेदांता की ओर से सम्मानित किया गया. आयोजकों ने कहा कि इस तरह की पहलें न केवल जागरूकता बढ़ाती हैं बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के मनोबल और आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाती हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button