विधायक श्याम रजक के नेतृत्व में फुलवारीशरीफ में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह
तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को गर्म शॉल देकर सम्मानित किया, गदगद हुए कार्यकर्ताओं ने भोज का भी उठाए आनंद
फुलवारीशरीफ. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव फुलवारी विधायक श्याम रजक के नेतृत्व में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. तेजप्रतापनगर में आयोजित इस समारोह में एनडीए के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को शॉल देकर सम्मानित किया एवं सम्मान में भव्य शुद्ध शाकाहारी भोजन का प्रबंध भी किया गया. समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सादे जीवन, जमीनी जुड़ाव और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की राजनीति के लिए ही विधायक श्याम रजक पहचाने जाते हैं. सम्मान समारोह में आए करीब 3,000(तीन हजार) से अधिक कार्यकर्ताओं को गर्म शॉल देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया गया. मंच पर शॉल से सम्मान पाकर गदगद हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले लोग ही आगे बढ़ते हैं . चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देने वाले का क्या हासिल हुआ है यह भी सब लोगों के सामने है.
पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं. उनके त्याग, संघर्ष और मेहनत से ही संगठन मजबूत होता है और जनता के बीच विश्वास कायम रहता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व सांसद सह एवं बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि एनडीए ने हमेशा विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन की राजनीति की है. उन्होंने कहा कि एनडीए की सफलता के पीछे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है.
समारोह में विधान पार्षद सह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद रविंद्र सिंह, विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, जदयू प्रवक्ता निहोरा यादव, मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के चेयरमैन आफताब आलम, पुनपुन नगर परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार सहित फुलवारी विधानसभा और प्रखंड स्तर के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं ने भोज का आनंद लिया.



