BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

विधायक गोपाल रविदास बोले, “तेजस्वी ही बिहार का भविष्य,

फुलवारी पुनपुन में व्यापक जनसंपर्क जनता बदलाव के लिए तैयार.”

फुलवारी शरीफ. फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है. इसी कड़ी में 3 नवम्बर 2025 को विधायक गोपाल रविदास ने पुनपुन प्रखंड एवं नगर पंचायत पुनपुन के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया.जनसंपर्क के दौरान विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और अब राज्य को एक युवा, शिक्षित और जनभावनाओं से जुड़ा नेतृत्व चाहिए. उन्होंने कहा — “तेजस्वी यादव ही बिहार का भविष्य हैं. नौकरी, सम्मान और विकास की बात अगर कोई गंभीरता से कर रहा है तो वह तेजस्वी हैं. जनता महागठबंधन को मौका देने के लिए तैयार है.”

विधायक ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और महागठबंधन के पक्ष में वोट की अपील की.

जनसंपर्क कार्यक्रम जानीपुर बाजार, पकड़ी, जाहिदपुर, मनोरह, अलावलपुर, अलाउद्दीन चक, हब्बीपुर, सम्मन चक, डुमरी सहित कई गांवों और टोला में संपन्न हुआ, जहां विधायक ने जनता से सीधा संवाद कर समर्थन मांगा.

कार्यक्रम में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल रहे. उपस्थित लोगों में दिलीप यादव, पुनपुन प्रखंड अध्यक्ष उदय यादव, सिद्धेश्वर जी सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button