BiharHEALTHLife Style

वरिष्ठ पत्रकार जयकुमार झा, अशोक सिन्हा और अवधेश प्रीत को भावभीनी श्रद्धांजलि

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया सम्मानीय आयोजन।

फुलवारी शरीफ, अजीत। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार जयकुमार झा (सन्मार्ग), अशोक सिन्हा (एसोसिएट एडिटर, हिंदुस्तान टाइम्स) और अवधेश प्रीत (फीचर एडिटर, हिंदुस्तान) के सम्मान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।समारोह की अध्यक्षता यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने की, जबकि संचालन महासचिव मुकुंद कुमार सिंह ने किया। स्वागत सचिव रजनीश कुमार आर्य ने किया।

इस अवसर पर सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि इन तीनों पत्रकारों ने अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। सरकार के कार्यों व नीतियों को जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

सन्मार्ग के संपादक वीरेंद्र कुमार पांडेय ने दिवंगत पत्रकारों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, संयुक्त सचिव अजीत कुमार, पटना जिला महासचिव प्रेम कुमार, बिहार राज्य किसान आयोग के सदस्य सुनील सेवक, पटना विश्वविद्यालय सिंडिकेट सदस्य सागरिका चौधरी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरवन कुमार अग्रवाल, सीए संजय झा, कांग्रेस नेता रौशन कुमार सिंह, हम पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, यूनियन उपाध्यक्ष आफताब आलम, डब्लूजेएआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण रामाधार प्रसाद, संजय कुमार, सोनू किशन, सुधीर कुमार, जावेद आलम, रंजीत डे, संतोष कुमार, संजय कुमार, राजीव रंजन, राकेश दुबे, शाद हुसैन सहित अनेक पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button