लापता रामलड्डू का सुराग नही मिलने पर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
सुदीप सोनी कि रिपोर्ट
खगौल। पांच दिनों से लापता जमीन कारोबारी रामलड्डू का सुराग नहीं मिल सका है। वही इस बीच सोमवार को कारोबारी की बाईक लावारिश हालत में खगौल के नेउरा कॉलनी से बरामद हुई थी। मोटर साइकिल बरामद होने के बाद परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है। बताया जाता है कि चार दिन पूर्व रामलड्डू सुबह में अपने करोवार के सिलसिले में अपने घर द्वारिकापुरी से निकले थे। इसके बाद से लापता है।

वही मंगलवार को लापता जमीन कारोबारी रामलड्डू के परिजन एवं आसपास के लोग आक्रोशित होकर सुबह 10 बजे के आसपास साररी गुमटी के पास नेउरा खगौल मेन रोड जाम कर दिया।आक्रोशित लोगो ने सरक जाम करते हुए आगजली कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते हैं देखते सड़कों पर भीषण जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी।

आक्रोशित लोगों का कहना था 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस रामलड्डू को ढूंढने मे असफल रही है वहीं सोमवार को खगौल के नेउरा कॉलोनी मे लावारिस अवस्था में बाइक बरामद होने से परिवार के सभी सदस्य भयभीत है। लोगों को डर सता रहा है कहीं रामलड्डू की हत्या न हो गई हो।

वहीं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझने कि कोशिश करने लगी। प्रशासन आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलया की रामलड्डू को यथाशीघ्र ढूंढ निकालेंगे प्रशासन के समझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने
लगभग 3 घंटे सरक जाम के बाद जाम को हटा दिया।



