रेलवे सुरक्षा बल ने 24 पीस कीमती मोबाइलक साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया
खगौल। गुरुवार कि अहले सुबह दानापुर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने 24 पिस कीमती मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर मधेपुरा कड़ौतीबाजार का रहने वाला मनोज शाह का पुत्र गुड्डू कुमार शाह एवं स्वर्गीय अशोक पोद्दार शाह का पुत्र सूरज कुमार है। इस संबंध में दानापुर आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार वर्णवाल ने बताया कि। कुछ दिनो से आरपीएफ को ट्रेन से मोबाइल चोरी होने की सूचना मिल रही थी, इसको लेकर आरपीएफ की टीम को सतर्क कर दिया गया था। वही गाड़ी संख्या 22406 डाउन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दानापुर के लिए आर पी एफ बल सतर्कता के साथ गरीब रथ ट्रेन निरीक्षण करते हुए दानापुर स्टेशन की ओर आ रहे थे । इसी क्रम मे गाड़ी जब बिहटा स्टेशन से आगे बढ़ी थी तभी एक पटना कि रहनेवाली महिला यात्री आयुसी कुमारी जो कोच G 18 पर यात्रा कर रही थी के द्वारा बताया गया कि मेरा मोबाइल फोन वीवो कंपनी पर्पल कलर का था तथा उसके साथ एक सोनी कंपनी का हेडफोन चोरी हो गया, तथा दूसरा गोपालगंज के यात्री अभय कुमार सिंह जो कोच जी 19 पर यात्रा कर रहे थे उनके द्वारा बताया गया कि मेरा मोबाइल फोन एप्पल कंपनी का था जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम लगा हुआ है चोरी हो गया। सूचना पाकर सभी मार्ग रक्षण बल सदस्य के द्वारा छानबीन करना शुरू किया तो देखा कि कोच नंबर G 16 बर्थ नंबर 73 पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठा है।

शंका होने पर उन दोनो व्यक्ति से पूछताछ करते हुए उसकी पास रहे 1 ट्राली बैग और 2 काला पिट्ठू बैग कि तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उस ट्राली बैग एवं पिट्ठू बैग से 24 पिस अलग-अलग कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। जिसमें दो मोबाइल फोन सूचना देने वाले यात्री आयुषी कुमारी और अभय कुमार सिंह का था। जिन्होंने अपना मोबाइल पहचान लिया। प्रदीप कुमार बरनवाल ने आगे बतलाया कि जप्त मोबाइल फोन कि कीमत लगभग 4 लाख 62हजार रुपए है। पुलिस दोनो चोर को गिरफ्तार कर आगे कि करवाई मे जुट गई है।



