BiharCrimeLife StylePatna

राम कृष्णा मे मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी फुटेज मे चोर कैद

फुलवारी शरीफ. राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है. पीड़ित रंजन कुमार, पिता अरुण कुमार सिंह, निवासी पूर्वी आशो चक, थाना रामकृष्णा नगर ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. सीसीटीवी फुटेज में बाइक चुराकर भागते हुए देखा गया है.

Oplus_131072

रंजन कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 सितम्बर 2025 को दोपहर करीब 12:50 बजे उनके घर के गेट के बाहर खड़ी उनकी Splendor Plus मोटरसाइकिल को एक युवक चोरी कर ले भागा. उन्होंने बताया कि वह युवक लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए था, जब उन्होंने शोर मचाया तब तक वह युवक बाइक को तेजी से लेकर निकल चुका था.

Oplus_131072

चोरी हुई बाइक का Registration No. BR01HM 8889 है.

घटना की जानकारी मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करके चोर का पता लगाया जा रहा है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button