BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

रानीपुर पुल स्थित शिव-हनुमान मंदिर से एक लाख का मुकुट चोरी.

फुलवारी शरीफ. रानीपुर पुल स्थित शिव-हनुमान मंदिर में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई. अज्ञात चोरों ने बजरंगबली के सिर से चांदी का मुकुट उड़ा लिया जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है. घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की बताई जाती है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर से लोटा और घंटी चोरी हो चुका है. दिन से लेकर रात तक मंदिर परिसर के आसपास नशे के आदी युवकों का जमावड़ा रहता है. यहां गांजा और शराब का सेवन करने वाले लोग अक्सर डेरा जमाए रहते हैं. लोगों का कहना है कि यह चोरी भी उन्हीं असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है।

Oplus_131072

घटना की जानकारी फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को दी गई है. लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी गए मुकुट की बरामदगी हो और मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. स्थानीय समाज के लोग इस घटना को लेकर आगे की रणनीति पर विचार के लिए बैठक करने की तैयारी कर रहे हैं.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button