BiharCrimeFoodsGamesNationalPOLITICSTechTravel

रांची के धुर्वा से 6 व 7 साल के भाई-बहन लापता, दो दिन बाद भी सुराग नहीं, तलाश में सहयोग की अपील.

राँची/पटना:
झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी इलाके से दो मासूम भाई-बहन के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है. दोनों बच्चे बीते 2 जनवरी की शाम करीब चार बजे शालीमार बाजार के आसपास से अचानक गायब हो गए और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है.परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चे यादव समाज से हैं और परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. उन्होंने प्रशासन से बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है.

लापता बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अंश कुमार और 6 वर्षीय अंशिका कुमारी के रूप में हुई है. दोनों सगे भाई-बहन हैं और जगन्नाथपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. बच्चों के पिता का नाम सुनील कुमार है. परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे एक साथ घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई.
घटना की सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.
पुलिस और परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन दोनों बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें.
संपर्क नंबर: 9431706166, 6205934668.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button