BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaTech

मिस बिहार-2025 ऑडिशन सम्पन्न, सैकड़ों प्रतिभागियों ने बिखेरी अपनी चमक

पटना शहर अब फैशन और ग्लैमर की नई पहचान बनता जा रहा है। बुधवार को होटल बुद्ध हैरिटेज में मिस बिहार 2025 ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया, जिसे आईसब्रेकर ओशियन विजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित हुआ, जिसमें पूरे बिहार से लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आरा, सिवान, भागलपुर, पटना सहित कई जिलों की प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह ऑडिशन केवल अविवाहित युवतियों और महिलाओं के लिए था, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों को कैटवॉक राउंड, एक्स फैक्टर राउंड, आईक्यू राउंड और इंट्रोडक्शन राउंड से गुजरना पड़ा। प्रत्येक राउंड में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और कौशल से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। जजों ने भी प्रतिभागियों के उत्साह और उनकी तैयारी की सराहना की। सभी प्रतिभागियों के लिए निर्धारित परिधान में उपस्थित होना अनिवार्य था, जिससे आयोजन की शान और बढ़ गई।

Oplus_131072

मिस बिहार 2025 का ग्रैंड फिनाले 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता की घोषणा एक भव्य कार्यक्रम के बीच की जाएगी। फाइनलिस्ट को मिसेज वर्ल्ड, मिस इंडिया, बॉलीवुड सेलेब्रिटी और हजारों दर्शकों के सामने रैंप वॉक का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें विशेष ग्रूमिंग सेशन में भी शामिल होने का मौका दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी पहचान बना सकें।

इस वर्ष का आयोजन “महिला स्वच्छता जागरूकता” थीम पर आधारित है। आईसब्रेकर ओशियन विजन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस पेजेंट की विजेता को रूफ फाउंडेशन द्वारा ‘ब्रांड अम्बेसडर’ बनाया जाएगा, जो बिहार के विभिन्न जिलों में महिलाओं के उत्थान, स्वच्छता जागरूकता, सैनिटरी पैड वितरण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता करेगी। निर्णायक मंडल में मिस बिहार 2025 मनीष चंद्रेश, राजीव रॉय, आशीष अग्रवाल और अपूर्वा वर्मा शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सुरुति शर्मा ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button