BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

मिशन नौनिहाल सम्मान के बच्चों ने नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून को दिया समर्थन

फुलवारी शरीफ. मिशन नौनिहाल सम्मान के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे दलित-महादलित समाज के बच्चों ने शुक्रवार को “शिक्षा संकल्प दिवस” पर एकता और चेतना का संदेश दिया. इस मौके पर बच्चों ने शिक्षा को जीवन की दिशा बनाने का संकल्प लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू की गई शराबबंदी और नशाबंदी नीति का खुले मंच से समर्थन किया. बच्चों ने कहा कि शिक्षा तरक्की का रास्ता है, जबकि नशा विनाश की ओर ले जाता है. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए.

Oplus_131072

आयोजन में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया गया. कार्यक्रम की संयोजिका शिक्षिका मिन्ता कुमारी पासवान और तृषा कुमारी पासवान ने बताया कि “शिक्षा को पतवार बनाओ, अपनी नैया खुद पार लगाओ” के नारे पर बच्चों ने आगे बढ़ते रहने का संकल्प लिया है. बच्चों ने यह भी प्रण लिया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा के पथ पर चलेंगे और अपने समुदाय को जागरूक करेंगे.

Oplus_131072

कार्यक्रम का आयोजन सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर कार्य कर रही 21 सदस्यीय टीम द्वारा संचालित नि:शुल्क ट्यूशन केन्द्र में किया गया. इस अवसर पर मिशन के संस्थापक-संरक्षक वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव सिंह, स्थानीय शिक्षक मुकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता बिनेश पासवान, ट्यूशन केन्द्र के छात्र-छात्राएँ और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button