BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaTech

मिशन नौनिहाल सम्मान के तहत भोगीपुर में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फुलवारी शरीफ.
राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले के प्रेरणादायी विचारों पर आधारित मिशन नौनिहाल सम्मान के तहत भोगीपुर (एकतापुरम), संपतचक, पटना में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक-संरक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में किया गया. सुखदेव सिंह यूनिसेफ के स्थाई सहयोगी सदस्य हैं.
समाजसेवी रॉकी मुखिया एवं विनेश पासवान के मार्गदर्शन में बच्चों ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कार और समाज सुधार के संदेश को प्रमुखता से रखा गया.
सरस्वती पूजा एवं मिशन नौनिहाल सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे. आयोजन को सफल बनाने में आयोजकों एवं सहयोगियों की अहम भूमिका रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button