BiharCrimeLife StyleNationalPatna

मारपीट और जानलेवा हमले के जख्म ने ली पत्नी की जान, पति पर हत्या का मामला दर्ज, आरोपी फरार

फुलवारी शरीफ.फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के चौहरमल नगर इलाके में घरेलू विवाद और हिंसा का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय कल्याणी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जाता है कि कल्याणी देवी की शादी प्रेम विवाह के रूप में शंभू पासवान से हुई थी और दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे.
परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर मारपीट और विवाद होता रहता था. घटना के संबंध में बताया गया कि 29 सितंबर 2025 को आपसी विवाद के दौरान शंभू पासवान ने कल्याणी देवी का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था और बाद में चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था और उसके खिलाफ फुलवारी शरीफ थाना में मामला दर्ज किया गया था. परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी पहले महावीर कैंसर संस्थान में काम करते थे.

पटना के बाद से कल्याणी देवी का लगातार इलाज चल रहा था. लंबे समय तक इलाज और शारीरिक पीड़ा झेलने के बाद 17 फरवरी 2026 को घर पर ही उसकी मौत हो गई. कल्याणी देवी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. दोनों बच्चों 12 वर्षीय तक्षक कुमार और 6 वर्षीय आयुष कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है. मां की मौत से दोनों बच्चे सदमे में हैं.
फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पहले से दर्ज मामले के आधार पर अब आरोपी शंभू पासवान के खिलाफ पत्नी की हत्या का मामला चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन वह अभी तक फरार है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और दुख का माहौल बना हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button