BuxarHEALTHLife StyleNational

मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को जोड़ने वाला अभियान बना आकर्षण का केंद्र.

“वन हेल्थ, वन वर्ल्ड” का संदेश लेकर एम्स पटना में निकली जागरूकता रैली.

फुलवारी शरीफ. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में शुक्रवार को “वन हेल्थ डे” के अवसर पर सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभाग द्वारा भारतीय निवारक एवं सामाजिक चिकित्सा संघ और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से “वन हेल्थ जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया. रैली का उद्देश्य “वन वर्ल्ड, वन हेल्थ” के संदेश को समाज तक पहुंचाना था.

कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिग.) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया. मौके पर प्रो. डॉ. पुनम प्रसाद भदानी, डीन (अकादमिक), प्रो. डॉ. संजय पांडे, डीन (रिसर्च) एवं विभागाध्यक्ष, सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभाग, तथा प्रो. डॉ. अनुप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक सहित कई गणमान्य चिकित्सक मौजूद रहे.

रैली में संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर और इंटर्न छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे पोस्टर और बैनर लेकर “मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य की एकजुटता” का संदेश दिया. परिसर में “सभी का स्वास्थ्य, सबकी जिम्मेदारी” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा.

रैली के बाद प्रो. डॉ. संजय पांडे ने “वन हेल्थ अप्रोच” पर जागरूकता व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि “वन हेल्थ” की अवधारणा यह सिखाती है कि मानव, पशु और पर्यावरण — तीनों का स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़ा हुआ है, और समन्वित प्रयासों से ही वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा संभव है.

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में डॉ. संतोष कुमार निराला, एसोसिएट प्रोफेसर, ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि एम्स पटना हमेशा जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में अग्रणी रहेगा. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button