BiharENTERTAINMENTLife StylePatna

मदर्स इंटरनेशनल अकादमी का वार्षिक उत्सव सम्पन्न

इमर्जेन्स 2025 में दमक उठी प्रतिभा,

फुलवारी शरीफ़. मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी, फुलवारी शरीफ़, पटना का वार्षिक उत्सव ‘इमर्जेन्स 2025’ शनिवार हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ. पूरे वर्ष की सीख, रचनात्मकता और सांस्कृतिक उपलब्धियों को समर्पित यह भव्य कार्यक्रम छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विशेष अतिथियों की उपस्थिति में सजे मंच पर आयोजित हुआ.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शास्त्रीय एवं आधुनिक नृत्य, संगीत, नाटक, थीमैटिक वीडियो प्रेजेंटेशन सहित विविध कौशल आधारित प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें वर्ष की थीम “इमर्जेन्स : सेलिब्रेटिंग ड्रीम्स, टैलेंट एंड ट्रायम्फ” को जीवंत रूप दिया गया.साथ ही विभिन्न नृत्य-संगीत, ड्रामा और कौशल आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. समारोह में स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिथि ए. के. नाग (निर्देशक, एस.वी.एम. रेजिडेंशियल स्कूल),रामायण प्रसाद (चेयरमैन, एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल्स, बिहार)
तथा जयराम (डायरेक्टर, मे फ्लॉवर स्कूल) ने संयुक्त रूप से की.

प्रिंसिपल ने कहा कि “इमर्जेन्स केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को उजागर करने वाला सशक्त मंच है.”

Advertisement

बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की मेहनत और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की और विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button