BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICSTech

मतदान के बाद फुलवारी में छाया सेल्फी का क्रेज, उंगली पर स्याही और चेहरों पर मुस्कान.

फुलवारी शरीफ, अजीत. मतदान के बाद फुलवारी शरीफ में उत्साह का एक नया रंग देखने को मिला — ‘वोटिंग सेल्फी’. मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही लोग स्याही लगे उंगली को गर्व के साथ दिखाते हुए सेल्फी लेते नजर आए. कोई पति-पत्नी साथ सेल्फी ले रहा था, तो कोई बच्चों के साथ यादगार तस्वीरें कैद कर रहा था. कई परिवारों ने इस लोकतांत्रिक पल को ‘अलग अंदाज़’ में कैमरे में सहेजा.फुलवारी शरीफ में आज वोट तो पड़े, पर साथ ही एक पूरा ‘सेल्फी एल्बम ऑफ डेमोक्रेसी’ भी तैयार हो गया

Oplus_131072

बच्चों में भी सेल्फी का उत्साह साफ नजर आया. कई लोगों ने अपने बच्चों को नए कपड़े पहनाकर मतदान केंद्र लाया और मतदान के बाद उनके साथ सेल्फी ली. समझदार बच्चों को यह भी समझाया गया कि उंगली पर लगाया गया निशान लोकतंत्र का सम्मान है, जिसे गर्व से दिखाते हुए फोटो ली जाती है. कुछ नन्हें मतदाता पूछ रहे थे — “हम कब वोट देंगे?” — और कैमरे के सामने मुस्कुराते दिखे.

Oplus_131072

युवा मतदाता खासतौर पर ‘फर्स्ट वोट सेल्फी’ लिखकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालते रहे. कई सेल्फी में जोश था, कुछ में परिवार का अपनापन, और कुछ में लोकतंत्र का उत्सव. फुलवारी में आज सिर्फ मतदान नहीं हुआ, बल्कि “वोट, क्लिक और शेयर” की एक नई संस्कृति भी देखने को मिली.

Oplus_131072

कुछ लोग सेल्फी लेते वक्त यह कहते भी सुने गए —
“मतदान सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, एक गर्व का फ्रेम है.”
“स्याही का निशान, सेल्फी की शान.”
“लोकतंत्र का फिंगरप्रिंट, कैमरे की याद में प्रिंट.”

Advertisement

.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button