BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICSTechTravelरोजगार

मंत्री जी, आश्वासन से काम नहीं चलेगा—आप सरकार हैं, ठोस कदम उठाइए

दानापुर:
राजधानी पटना के दानापुर दियारा क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले पीपा पुल पर इन दिनों भीषण जाम से लोग परेशान हैं. रोजाना इस पुल के जरिए कई पंचायतों के लोग दानापुर बाजार और पटना शहर आते-जाते हैं, लेकिन घंटों जाम में फंसने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है.
समस्या को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने पुल का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जाम की समस्या का जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए. निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे.
मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द सुधार का भरोसा दिया. अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कर आवागमन सुगम बनाने का आश्वासन दिया.
वहीं स्थानीय लोगों में यह चर्चा भी रही कि रामकृपाल यादव अब स्वयं बिहार सरकार में मंत्री हैं और मंत्री सरकार का अहम अंग होता है, ऐसे में उन्हें समस्या के त्वरित समाधान के लिए सीधे ठोस पहल करनी चाहिए. लोगों का कहना है कि केवल निरीक्षण और आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि स्थायी व्यवस्था बनाकर जाम से राहत दिलाना जरूरी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button