मंडल सांस्कृतिक संघ दानापुर के सदस्यों ने मंडल के नए मंडल रेल का पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत
खगौल। शुक्रवार को दानापुर मंडल के वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार के नेतृत्व में मंडल सांस्कृतिक संघ दानापुर के सदस्यों ने मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मंडल सांस्कृतिक संघ के गतिविधियों की जानकारी दी गई।

अभी हाल में ही धनबाद में आयोजित अंतरमंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दानापुर मंडल के उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अतुल कुमार ने सांस्कृतिक संघ के अन्य उपलब्धियों से अवगत कराया।

वही मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल सांस्कृतिक संघ की सराहना करते हुए सबको बधाई दी।इस अवसर पर मंडल सांस्कृतिक संघ के बबलू कुमार, संतोष कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार, उदय कुमार, शिव कुमार पासवान, रंजन कुमार सिंह, रूबी कुमारी, रेखा सिन्हा, अभय सौरभ, चंदन कुमार, राकेश कुमार, गोपाल चंद्र वर्मा आदि के साथ मंडल सांस्कृतिक संघ के दर्जनों कलाकार मौजूद थे।