BiharCrimeENTERTAINMENTFoodsHEALTHLife StylePatnaTravelरोजगार

भुसौला दानापुर पोखर के पास 500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, स्कॉर्पियो और कार्टून जब्त

विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब से लोडेड स्कॉर्पियो को ढक कर रखा गया था

डिलीवरी कर शराब मंगवाई जाने वाले तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कर रही छापामारी

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना एम्स के नजदीक भुसौला दानापुर में 28 और 29 अगस्त 2025 की करीब अर्द्धरात्रि में फुलवारी थाना पुलिस ने भुसौला दानापुर पोखरा पर तालाब के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार बरामद की है, जिसका नंबर BR 10 AM 5123 है और जिस पर NHI का स्टीकर लगा हुआ था।

थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम के अनुसार, स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी हुई थी, जिसमें विभिन्न ब्रांड के लगभग 63 कार्टून शामिल थे, जो कुल मिलाकर करीब 500 लीटर के आसपास थे. शराब की इस खेप को माफिया द्वारा पूरी तरह ढककर रखा गया था ताकि किसी की नजर न पड़े

Advertisement
Oplus_0

दरअसल,मध् निषेध विभाग से गुप्त सूचना मिलने के बाद फुलवारी थाना पुलिस ने छापेमारी की और स्कॉर्पियो को जब्त किया. पुलिस ने बताया कि शराब माफिया द्वारा शराब को तिरपाल से ढककर रखा गया था और इसे किसी को दिखने से बचाने की कोशिश की गई थी।

Oplus_0

पुलिस ने इस कार्रवाई में केवल शराब और वाहन को जब्त किया है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब इस इलाके में किसने और कैसे रखी थी, और कौन इसके वितरण में शामिल था।

Oplus_0

फुलवारी थाना प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई से शराब तस्करी पर शिकंजा कसा गया है और संबंधित अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने भी इस मामले में निगरानी बढ़ा दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button