BiharENTERTAINMENTGamesLife StyleNationalPatnaTechTravel

भीलवाड़ा जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में टेक बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ियों का दिखा जलवा

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा मे 17 से 20 अगस्त को टेक बैडमिंटन अकादमी मे जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे प्रतियोगियों के बीच मुकाबलो के परिणाम बड़े रोचक थे।

Oplus_131072

जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप मे जहां युवराज चांडक U 17, U 19 व सीनियर कैटेगरी में विजेता रहे। वही U 17 में लक्ष्यराज U 19 में सिद्धार्थ व सीनियर वरीयता में ऋतिक गंगवाल दूसरे स्थान पर रहे।

Oplus_131072

सीनियर मिश्रित युगल में राजीव शर्मा व प्रीति सिंह की जोड़ी ने यह प्रतियोगिता जीती और उन्होंने आराध्या टेलर व समय ढाका को तीन कड़े मुकाबले में हराया। सीनियर डबल्स वरीयता में सुशील वर्मा एवं अभिनव बिश्नोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisement
Oplus_131072

वही राजीव शर्मा एवं अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। सुशील वर्मा 35+ एकल वर्ग में रितेश श्रोत्रिय को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। यही नही इस 35+ डबल्स प्रतियोगिता में भी सुशील वर्मा एवं जलज मेहता ने रितेश श्रोत्रिय व अमित जागेटिया को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।

Oplus_131072

सुशील वर्मा जो भीलवाड़ा मे जिला अफ़ीम अधिकारी है उन्होंने तीन गोल्ड मेडल हासिल किए और उन्होंने प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब भी हासिल किया। आपको बता दे सुनील वर्मा खगौल के आनंदपुरी के रहने वले है। यह अपने स्कूल लाइफ मे अच्छे विद्यार्थी के साथ-साथ बैडमिंटन से इनका काफी लगाव रहा है। यह अपने स्कूल लाइफ में भी बैडमिंटन खेलते हुए अनेको पुरस्कार जीतकर स्कूल का नाम रौशन किए है।

Oplus_131072

इस प्रतियोगिता मे प्रथम एवं दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं बैडमिंटन आयोजन कमेटी के सचिव अभिषेक शर्मा द्वारा पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button