BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaTravelधार्मिक ज्ञान

भव्य होगी खगौल की रामनवमी शोभायात्रा…. एमएलसी अनामिका सिंह पटेल

दानापुर में रामनवमी को लेकर बैठक आयोजित

Danapur से नीरज कि रिपोर्ट

दानापुर। श्रीराम जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर रविवार को सगुना स्थित हाईटेक भवन में संयोजक सह एमएलसी अनामिका सिंह पटेल की अध्यक्षता में श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की विशेष बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने बताया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष शहर एक ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनेगा। समिति द्वारा इस बार भव्य कार्यक्रम के माध्यम से पूरे नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर करने की व्यापक तैयारी की जा रही है। हिंदू समाज में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और एकता का संदेश देना है। समिति के अध्यक्ष भरत पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य शंखनाद के साथ की जायेगी। रांची झारखंड के कलाकार छाऊं नृत्य के साथ नगर भ्रमण करेंगे। इसके साथ शोभायात्रा के दौरान श्री राम जन्म उत्सव, राधा-कृष्ण लीला, शिव-पार्वती लीला, राम-हनुमान चरित्र और अघोरी स्वरूप की मसाने की होली जैसी मनमोहक लीलाओं का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि हिंदू राष्ट्र बनाने की यह बढ़ते कदम है । बैठक में संजय यादव, अशोक नागवंशी, श्रवण कुमार, हर्ष चंद्र गुप्ता, रजनीश प्रभाकर, संतोष सिन्हा, गोपी आदी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button