BiharCrimeLife StylePatna

बैरिया में नाबालिग प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला, पुलिस साक्ष्य खोज में जुटी

फुलवारी शरीफ.
गोपालपुर थाना के बैरिया में नाबालिग प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस अब साक्ष्य जुटाने में जुटी है. इस मामले में आरोपी आदित्य का पिता शंभू पासवान वार्ड नंबर 29, नगर परिषद संपतचक के वार्ड पार्षद हैं. घटना स्थल से कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण जांच चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. पुलिस घटना के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की तलाश में जुटी है.परिजनों ने गोपालपुर थाना में आदित्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया, लेकिन वहां कोई ठोस सुराग नहीं मिला. एफएसएल टीम ने अस्पताल में साक्ष्य लिए, लेकिन आग के कारण शरीर पर कपड़ा जलकर चिपक गया था.

पुलिस के अनुसार, आदित्य नाबालिग छात्रा से संपर्क में था और उसे दबाव बनाकर महिला मित्र बनाने का प्रयास कर रहा था. जब प्रयास विफल हुआ तो 17 जनवरी को उसने नाबालिग पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन घटना स्थल के पास कोई कैमरा नहीं मिला. एक फुटेज में नाबालिग को हाथ में कुछ लेकर जाते हुए देखा गया, लेकिन आगे का कोई फुटेज नहीं मिल पाया. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button