BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

बेऊर इलाके में बढ़ती चोरी पर पुलिस का शिकंजा, गृहभेदन कांड का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ. बेऊर थाना क्षेत्र में लगातार गृहभेदन और चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिस पर पुलिस की विशेष नजर थी. इसी क्रम में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने बताया कि 13 मार्च 2025 को बेऊर थाना अंतर्गत महावीर कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान से बिजली का तार और मोटर की चोरी हुई थी. इस संबंध में बेऊर थाना कांड संख्या 140/25, दिनांक 13.03.2025, धारा 303(2)/317(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अभियुक्त राहुल कुमार फरार चल रहा था.
लगातार छापामारी के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर जांच तेज की. इसी क्रम में 26 दिसंबर 2025 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चित्तकोहरा पुल के पास से वांछित अभियुक्त राहुल कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता स्वर्गीय चन्द्रशेखर पासवान, निवासी चित्तकोहरा, थाना गर्दनीबाग, जिला पटना को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की पूछताछ में राहुल कुमार की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी दुकानदार कर्फ्यू साव, उम्र 50 वर्ष, पिता स्वर्गीय हीरा साव, निवासी चित्तकोहरा, थाना गर्दनीबाग, जिला पटना को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके विरुद्ध बेऊर थाना कांड संख्या 374/25 और 377/25 दर्ज हैं.
इस कार्रवाई में पु.नि. सह थानाध्यक्ष मो. अफसर हुसैन के नेतृत्व में पु.अ.नि. रवि कुमार गुप्ता, राहुल दास, कौशल कुमार, स.अ.नि. रविन्द्र सिंह यादव तथा सशस्त्र बल की टीम शामिल रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button