BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatnaTravel

बिहटा-सरमेरा हाईवे पर ट्रैक्टर और ऑटो की भीषण टक्कर, ऑटो के परखच्चे उड़ गए – एक की मौत, तीन घायल.

गौरीचक के बिहटा-सरमेरा हाईवे पर हुआ भीषण हादसा

फुलवारी शरीफ, अजीत.पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोना चक राष्ट्रीय उच्च पथ पर रविवार को एक ऑटो और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस भयावह सड़क हादसे में सिकंदरपुर फतुहा निवासी 28 वर्षीय सुधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ऑटो में सवार गुड्डू पासवान (कंसारी, गौरीचक) और बबलू पासवान (बख्तियारपुर) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो सवार लोग सोना चक गांव से बेलदारी चक की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि ऑटो राष्ट्रीय उच्च पथ पर रॉन्ग साइड से आ रही थी. तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर सुधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

Oplus_131072

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े. सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. करीब एक घंटे तक लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर बनी रही. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हाईवे पर आए दिन ऐसे भीषण हादसे होते रहते हैं. बलुआ चक गांव के पास वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रहती है कि अक्सर लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से गाड़ियों की गति नियंत्रित नहीं रहती. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव के सामने स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाया जाए. ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों.

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजन सुधीर कुमार के शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों और ग्रामीणों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया. इसी तरह घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचकर दहाड़ मारते हुए विलाप करने लगे. अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक चीख-पुकार मची रही.

Advertisement

सूचना मिलते ही गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button