BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

फुलवारी शरीफ, अजित। 06 जुलाई 2025 की रात जैवर गांव स्थित महादलित टोले में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने के खिलाफ मंगलवार को भाकपा माले की ओर से विरोध मार्च निकाला गया. यह मार्च गोपालपुर मोड़ से शुरू होकर प्रखंड गेट के सामने सड़क तक पहुंचा।

मार्च का नेतृत्व सत्यानंद कुमार, धनराज पासवान, धनपत दास, केवल राम, जगदीश आर्ट, राम पुकार, बिजेंद्र पंडित, जोगिंदर मांझी, सुरेश चंद्र ठाकुर, शिवलाल यादव, अजीत दास, सुप्रीम पासवान, श्याम बाबू केवट, विनीत कुमार, लाल बाबू प्रसाद सहित कई लोगों ने किया.इस आशय की जानकारी भाकपा माले कार्यालय सचिव सुरेश सिंह ने दी।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा है और बाबा साहब की प्रतिमा का अपमान उसी का नतीजा है. यह हमला सिर्फ मूर्ति पर नहीं, संविधान और दलित-गरीब समाज के सम्मान पर है.सभा में यह चेतावनी दी गई कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी.वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक ओर डिजिटल इंडिया की बात कर रही है, दूसरी ओर गरीबों को पहचान पत्र, आधार या राशन कार्ड से वंचित कर रही है. उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि पहचान पत्र को लेकर गरीबों पर बोझ न डाला जाए और सरकार पहले अपने नेताओं के जन्म प्रमाण पत्र सार्वजनिक करे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button