BiharHEALTHLife StylePatnaPOLITICSरोजगार

बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर फतुहा विधायक रामानंद यादव ने दिलाया राहत का भरोसा,

नाव व मुआवजे की व्यवस्था के निर्देश.

पटना, अजित:शुक्रवार को फतुहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामानंद यादव ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने कोल्हर, हाजीपुर, अरियाग टोला, अखरिया, सरवाहनपुर, फजलीचक, मोहिउद्दीनपुर पंचायत के सिरपतपुर, किश्मिरिया, अब्दुल्लाहपुर, वरुणा, बलवा सहित दर्जनों गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

विधायक ने प्रभावित स्थलों पर खुद उपस्थित होकर निरीक्षण किया और जहां-जहां नदी का कटाव हो रहा था, वहां बालू की बोरियों से तटबंध बनवाया. कई गांवों में पानी के तेज बहाव को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, फतुहा को निर्देश देते हुए तत्काल नाव की व्यवस्था करवाई गई, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।

किसानों की फसल बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अंचलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन खेतों में बाढ़ के कारण फसल नष्ट हो चुकी है, उन किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने विधायक के दौरे और त्वरित राहत प्रयासों की सराहना की. इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button