BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

बाइक सवार अपराधियों ने युवक के गले से सोने की चेन लूटी, दिनदहाड़े हुई वारदात सीसीटीवी में कैद

फुलवारी शरीफ.अजीत। संपत चक बैरिया बाजार पटना-गया रोड पर गुरुवार दोपहर लगभग 11:38 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. पीड़ित युवक की पहचान बैरिया निवासी अमरजीत कुमार के रूप में हुई है.

पीड़ित अमरजीत कुमार ने बताया कि वह सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे.इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, पीछे बैठे अपराधी ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए. घटना कुछ ही सेकेंड में घटित हो गई और आसपास मौजूद लोग भी कुछ कर नहीं पाए.

अमरजीत का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त और चौकसी बिल्कुल नहीं दिखती.अपराधियों को अब पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया है. “अपराधी आराम से किसी का भी गले का चेन छीनकर भाग जा रहे हैं और पुलिस कहीं नजर नहीं आती,” अमरजीत ने कहा।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने गोपालपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार दो युवक तेजी से पीछे से आते हैं और झपट्टा मारकर चेन लूट लेते हैं. इसके बाद अपराधी कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो जाते हैं.

Advertisement

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button