खगौल। अपने सपनों का मकान के लिए लोग अपनी पाई पाई जोड़कर अपने होने वाले कमाई से बचत कर बड़ी मुश्किल से अपने सपनों का मकान में रहने के लिए सपना देखते हैं। मगर कोई उनके सपनो का घर देने का भरोसा देते हुए एक झटके मे उनकी जीवन भर की कमाई उड़ा ले तो सोचिए उन उपभोक्ताओं पर क्या बीतेगी।

एक ऐसा ही नजारा दानापुर खगौल रोड स्थित मेसर्स अनु आनन्द कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा बनने वाले बिल्डिंग के मेन गेट पर देखने को मिला जहां सैकड़ो की संख्या मे उस बिल्डिंग मे अपने सपनो का घर के लिए बिल्डर को एक मोटा रकम दे रखा था। वही वह बिल्डर उनका मोटा रकम लेकर चंपत हो चुका था। उपभोक्ताओं का करोड़ों रूपये लेकर बिल्डर के फरार होने के बाद फ्लैट बुक कराने वाले नाराज लोगों ने रविवार को जमकर प्रदर्शन करते नजर आए।

उन्होंने मेसर्स अनु आनन्द कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ विमल कुमार के खिलाफ रेरा से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में मौजूद मो. मंजूर नसीर, लखबीर सिंह, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. निधी अरोड़ा आदी ने बताया कि मेसर्स अनु आनन्द कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ विमल कुमार खगौल रोड स्थित मुस्तफापुर के पास 2018 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में G+14 बहुमंजिला आवासीय एवं एक एसोर्टिया मॉल का निर्माण प्रस्तावित था।

यह कंपनी द्वारा सैकड़ों लोगों से अपार्टमेन्ट निर्माण हेतु करोड़ों रूपये की वसूली की गयी। परंतु समय सीमा बीत जाने के बावजूद प्रोजेक्ट का दस प्रतिशत भी काम नहीं हुआ। बिल्डर और उसके आदमी यहां का कार्यालय में ताला लगाकर फरार है।

इस मामले को लेकर रेरा में शिकायत कर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई मगर दो वर्ष बीत जाने के बाद कोई अंतरीम आदेश नहीं पारित किया। सैकड़ों उपभोक्ता लोन एवं अन्यलमाध्यम से रूपये देकर फ्लैट बुक कराया था मगर उनका फ्लैट का सपना टूट गया है। प्रदर्शन कर लोगो ने कहा कि हमलोग रेरा मे बिल्डर के खिलाफ शिकायत करते-करते हम लोग थक चुके हैं फिर भी रेरा उसे बिल्डर के खिलाफ कोई एक्शन नही ले रहा है।



