BiharCrimeLife StylePatnaरोजगार

फ्लैट के नाम पर ठगने एवं लोगो का जमीन हड़पने वाला टॉप 10 मे शामिल बिल्डर गिरफ्तार 

दानापुर। दानापुर की पुलिस ने एक ऐसे बिल्डर को गिरफ्तार किया है जो  बहुत सारे लोगों से फ्लैट देने के नाम पर पैसा लेकर फरार हो चल रहा था। पीड़ित लोगो का वह बिल्डर ना तो पैसा लौटा रहा था ना ही फ्लैट दे रहा था। इस बिल्डर पर आरोप  है कि यह दूसरों की जमीन भी हड़प लेता है। गिरफ्तार बिल्डर बरकी थाना घोसी पटना एवं वर्तमान में अपर्णा बैक कॉलोनी रूपसपुर का रहने वाला चंद्र देव यादव का पुत्र प्रभात कुमार रंजन उर्फ उदय सम्राट है। गिरफ्तार उदय सम्राट पटना के टॉप10 सफेद कलर अपराधियों की गिनती में आता है। पुलिस ने इसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार बिल्डर दानापुर के आशोपुर में पटलीग्राम बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के नाम से एक कंपनी भी चला रहा था। उदय सम्राट को पूर्व मे भी एसटीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।पुलिस गिरफ्तार बिल्डर के पास से कई डॉक्यूमेंट बरामद की है। इस बात की जानकारी दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को इसके खिलाफ फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। जब मामले की गहनता से जांच की गई तो पता चला को आरोपी टॉप 10 बिल्डर माफिया की सूची में शामिल है। इसने बहुत सारे लोगों से जमीन हड़पने और फ्लैट देने का वादा करके उनके रूपयो की ठगी करता था। गिरफ्तार बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन उर्फ उदय सम्राट को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया है। प्रभात पाटलिग्राम बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी का संचालन करता है।

इसी कंपनी के नाम पर ये जमीन, फ्लैट का एग्रीमेंट कर लोगो से ठगी करता है। इसके पास से कई कागजात बरामद की गई है। जिसकी जांच की जा रही है। ये लोगो से रुपए लेकर ना तो उनको फ्लैट देता था और न ही उनके रुपए लौटाता था। गिरफ्तार अपराधी का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। पर्व में बिहार STF ने इसको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अभी तक जांच के क्रम में पता चला कि इसके ऊपर पटना के विभिन्न थानों के साथ ही बिहार के अन्य जिलों में 60 से ऊपर इस तरह के मामले दर्ज है। ED और CBI में भी इसके खिलाफ मामले दर्ज है। अभी तक इसने कितने रुपयों की ठगी की है इसका आकलन करना मुश्किल है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार प्रभात रंजन को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button