BiharLife StylePatnaधार्मिक ज्ञान

फुलवारी शरीफ में गणेश पूजा धूमधाम से शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


फुलवारी शरीफ, अजीत. फुलवारी शरीफ के सदर बाजार रोड में एवं मित्र मंडल कॉलोनी इलाके में, एकता नगर के पास गणपति की पूजा धूमधाम से शुरू हुई.

पूजा स्थल पर आकर्षक लाइटिंग और सजावट के माध्यम से भव्य वातावरण तैयार किया गया है. सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, जो भजन-पूजन और आरती में भाग ले रही है।

Oplus_0

पूजा स्थल पर मेला जैसा माहौल है, जहां बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवा सभी उत्साहपूर्वक गणपति बप्पा के भजन गाते और आरती करते नजर आ रहे हैं.

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रहती है, ताकि पूजा में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो.

गणेश उत्सव की इस धूमधाम ने पूरे इलाके को उत्सवमय बना दिया है और लोग अपनी-अपनी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा में सम्मिलित हो रहे हैं.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button