BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

फुलवारी शरीफ नया टोला से गांजा कारोबारी, टमटम पड़ाव से स्मैक विक्रेता गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ. फुलवारी पुलिस ने गुरुवार की संध्या गुप्त सूचना मिली कि नया टोला इलाके में गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने कबाड़ी की दुकान पर छापामारी की और मौके से 01 व्यक्ति को 680 पुड़िया गांजा के साथ गिरफ्तार किया.गांजा का कुल वजन 2.7 किलोग्राम था।

इसके अलावा पुलिस ने टमटम पड़ाव के पास से एक स्मैक विक्रेता को भी दबोचा है. उसके पास से 26 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ.

Oplus_131072

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना, भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गांजा कारोबार के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शाहनवाज उर्फ मोहम्मद दानिश है. वहीं टमटम पड़ाव से गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद छोटू के रूप में हुई है. दोनों को जेल भेजा जा रहा है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button