BiharENTERTAINMENTGamesHEALTHLife StyleNationalPatnaPOLITICSTechरोजगार

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

फुलवारी शरीफ,

राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड समारोह में सामाजिक कार्यों के लिए सक्रिय संस्था प्रेम यूथ फाउंडेशन को ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान से नवाजा गया. यह सम्मान संस्था द्वारा वर्षों से किए जा रहे जनसेवा और सामाजिक जागरूकता के कार्यों के लिए प्रदान किया गया.
समारोह में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने संस्था के सचिव गोपी कुमार को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक एवं भोजपुरी के चर्चित गायक विनय बिहारी, फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह, अभिनेता संजय पांडेय, विधायक मिथलेश तिवारी, विधायक प्रकाश कुमार, भाजपा कला-सांस्कृतिक मंच के प्रदेश संयोजक वरुण सिंह, वृहस्पति पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक क्षेत्र की नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं.
सम्मान प्राप्त करने के बाद फाउंडेशन के सचिव गोपी कुमार ने कहा कि प्रेम यूथ फाउंडेशन का एकमात्र उद्देश्य जनसेवा है. उन्होंने कहा कि संस्था के हजारों स्वयंसेवक देशभर में लोक कल्याण और समाज सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर काम कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान संस्था की ओर से ऑक्सीजन बैंक की स्थापना कर हजारों लोगों की जान बचाने में मदद की गई. इसके साथ ही युवा क्लब, किसान क्लब और विज्ञान क्लब का गठन कर सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं.
गोपी कुमार ने कहा कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए संस्था की पूरी टीम सामाजिक जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम चला रही है. नशा मुक्ति अभियान, दहेज विरोधी अभियान, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, कौशल विकास और स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि प्रेम यूथ फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी. संस्था के स्वयंसेवक देश और विदेश में भी शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाने का कार्य कर रहे हैं.
लोकसेवा रत्न सम्मान मिलने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधान पार्षद नीरज कुमार, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान, विधायक संजय गुप्ता, विधायक डॉ. सियाराम सिंह, विधायक मिथलेश तिवारी, विधायक अरुण कुमार, सीए संजय कुमार झा, मेरा युवा भारत के राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार, जिला पार्षद रूबी कुमारी, मुखिया उचित राम, लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के सचिव शिशुपाल कुमार, डॉ. राजीव कुमार, कपिल देव प्रसाद और सुजीत कुमार सहित कई लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए संस्था को बधाई दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button