BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई गई

फुलवारी शरीफ. शनिवार को प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ पटना में दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने विविध प्रस्तुतियां दीं, जिसने अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया.

इस अवसर पर नन्ही बच्चियों ने नव दुर्गा का रूप धारण कर सबका ध्यान आकर्षित किया. उनके पारंपरिक परिधानों और भाव-भंगिमाओं ने पूरे माहौल को भक्ति और उत्सव से सराबोर कर दिया. वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत गरबा डांस ने सभी अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा.

Oplus_131072

कार्यक्रम की जिम्मेदारी शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने मिलकर संभाली. शिक्षिका नीतू शाही ने कहा कि अब हमारे सरकारी स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं. पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी यह दिखाती है कि सरकारी विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव हो रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है.

Oplus_131072

इस अवसर पर अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और विद्यालय परिवार को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. दुर्गा पूजा उत्सव ने विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आपसी जुड़ाव और सांस्कृतिक परंपरा के महत्व को और मजबूत किया.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button