प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गए
दानापुर. बाल दिवस के एक दिन पूर्व गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया. इस दौरान शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया . उनके कृतित्वों को याद किया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दुहराया. नगर के बीबीगंज स्थित अंबेडकर भवन परिसर में सबका विकास की ओर से संचालित नि:शुल्क शिक्षा केंद्र में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. बच्चों को जवाहर लाल नेहरू के बारे में जानकारी दी गई.

संस्थाा के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का प्राथमिक औजार है. शिक्षित व्यक्ति ही समाज को विकसित कर सकता है.इनके अलावे राकेश पटेल, रश्मी रानी, अंकिता, किरण गुप्ता, शिक्षिका आशा कुमारी , शिक्षक प्रिय शैलेंद्र , जानवी साक्षी , सम्राट राज , उमेश प्रसाद , अजीत यादव व मनोज कुमार साव ने संबोधित किये. इससे पूर्व नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.केंद्र के बच्चों ने गीत प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया.



