पूजा मे अफवाह फैलाने वाले पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर
खगौल। बृहस्पतिवार को खगौल थाना के प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खगौल थाना प्रभारी सुनील कुमार कुमार ने कहा कि 3 अक्टूबर से ही दुर्गा पूजा आरंभ हो रही है जहां 12 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन होगा। अगर कोई दुर्गा पूजा मे मूर्ति बैठा कर पूजा करते है, तो उन लोगों को थाना में आवेदन देते हुए लाइसेंस लेना होगा। जो लोग बिना लाइसेंस के पूजा पंडाल व सार्वजनिक जगहों पर मूर्ति बैठायेंगे उन लोगो पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक खगौल मे इस बार 30 जगह दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा पूजा के पहले लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तभी मां दुर्गा की मूर्ति बैठाने की अनुमति दी जाएगी। वही पूजा पंडाल व मूर्ति विसर्जन मे डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई असामाजिक तत्व पूजा या किसी चीज मे खलल पैदा करते है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दे। ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। वही दूसरी ओर बिजली विभाग से दुर्गा पूजा के पहले बिजली के जर्जर तारो को ठीक करने की मांग की गई। इस मौके पर अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, एस आई ईश्वरी सिंह, पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार चंदू प्रिन्स,अजय कुमार यादव ,वार्ड पार्षद महेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, रितेश कुमार, प्रशुन कुमार, दीपक कुमार, अनिल कपूर,राज कुमार उर्फ लोथा, कामेश्वर प्रसाद,बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर लालजी कुमार ,सहित अन्य लोग मौजूद थे।