पूजा एवं मेला समारोह” का हुआ उद्घाटन
फुलवारी शरीफ. फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत स्थित ग्राम पिपरा में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर श्री गणेश पूजा एवं मेला समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शरुआत पूर्व विधायक एवं जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रभारी अरुण मांझी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा कि गणेश चतुर्थी न केवल आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक जागरूकता और समुदाय में एकता का अवसर भी प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत मजबूत होती है और युवाओं में सकारात्मक सोच का विकास होता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद बाल्मीकि सिंह के अलावा चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश सिंह, भाजपा नेता अशोक सिंह, जदयू नेता सुमित कुशवाहा, पुनपुन प्रखंड अध्यक्ष एवं बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल साहनी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू कुमार, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज पटेल, वरिष्ठ नेत्री जदयू खुशबू रानी, पुनम देवी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सौरभ सिंह, मनोज सिंह, छोटू सिंह, सतीश सिंह, सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।



