BiharLife StylePatnaPurniaRohtas

पुलिस का फ्लैग मार्च, छठ पर्व और विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

फुलवारी शरीफ.। लोक आस्था के महापर्व छठ और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को फुलवारी शरीफ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में बिहार पुलिस और सैप के जवान शामिल हुए.

फ्लैग मार्च फुलवारी शरीफ थाना परिसर से शुरू होकर अनिसाबाद-पटना रोड, खगौल रोड, जानीपुर-फुलवारी मार्ग, इसापुर रोड, मिशन रोड, सदर बाजार, प्रखंड कार्यालय मोड़, टमटम पड़ाव, राष्ट्रीय गंज, हारून नगर और खोजा इमली जैसे प्रमुख इलाकों से गुज़रा. इस दौरान थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम, एडिशनल थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार तथा थाना क्षेत्र के सभी पदाधिकारी पूरे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

Oplus_131072

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव और छठ पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आम लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और छठ पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि शांति और सौहार्द कायम रहे. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे छठ पर्व पूरी श्रद्धा, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button