BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

पारस एचएमआरआई में लगा मेगा हेल्थ कैंप, 518 मरीजों ने कराया फ्री चेकअप

आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों का मिला लाभ.

पटना अजीत। रविवार 27 जुलाई को पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह शिविर शाम 3 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने भाग लिया। शिविर में बीपी, आरबीएस, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग और डेंटल स्क्रीनिंग जैसी आधुनिक जांचें की गईं. 518 मरीजों ने पारस की आधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम से मुफ्त परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी गई. वहीं, इंटरनल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, ओंकोलॉजी, कार्डियोलॉजी, डेंटल, फिजियोथेरेपी, यूरोलॉजी, पेडियेट्रिक्स, जेनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रो, डायटेटिक्स और पल्मोनोलॉजी विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को सलाह दी। शिविर की अगुवाई पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने की. उन्होंने कहा कि पारस एचएमआरआई आम जनता के स्वास्थ्य की चिंता करता है. इसलिए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं. भविष्य में भी ये प्रयास जारी रहेंगे।

डॉक्टरों की टीम में डॉ दीपिका, डॉ प्रकाश सिन्हा, डॉ शशि कुमार, डॉ मिताली दांडेकर लाल, डॉ विकास सौरभ, डॉ अमितेश चौधरी, डॉ अपूर्व चौधरी, डॉ अमित कुमार, डॉ राजीव रंजन (ऑर्थो), डॉ राजीव रंजन (पेडियाट्रिक्स), डॉ सुकृति कुमारी, डॉ अभिषेक आनंद, डॉ अभिषेक (पल्मोनोलॉजी), डॉ नाज़िया निगार, डॉ शाहिद सिद्दीकी, डॉ बीएम प्रकाश, डॉ सुधांशु और डॉ सिद्धनाथ सिंह शामिल रहे.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button