पशुरामचक में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान.
फुलवारी शरीफ::फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के कुरथौल पंचायत के पशुरामचक गांव में रविवार को जदयू के पूर्व विधायक एवं प्रदेश एससी/एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण मांझी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर लोगों का दिल जीत लिया. “संवाद फुलवारी – आबाद फुलवारी” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने आम जनता से सीधे बातचीत की और प्रशासनिक अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई कराई.

जनता दल यूनाइटेड के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित इस जनसंपर्क अभियान के दौरान अरुण मांझी ने सड़क, नाली, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें सुनीं. कई मामलों में उन्होंने तत्काल फुलवारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित करवाया. उनकी इस सक्रियता और तत्परता की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि मांझी जैसे जनप्रतिनिधि ही जनता की असली आवाज है

इस मौके पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें भाजपा नेता अशोक सिंह, बिनोद कुमार सिंह, शिवजी यादव, जदयू नेता अजय सिंह, किशोर शर्मा, अशोक , राजेंद्र मिस्त्री, दुखी रजक, जीवन चंद्रवंशी, राम अवतार सिंह, फजल मल्लिक, विनोद कुमार, रमाकांत प्रसाद, पिंटू कुमार, गौतम कुमार, पी.एम. गुप्ता, रणधीर कुमार और सुभाष शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे.



