परसा बाजार थाना पुलिस ने वाहन से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की
फुलवारी शरीफ. गुप्त सूचना के आधार पर परसा बाजार थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस को देखते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. जब्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी 500 है, जिसका निबंधन संख्या बीआर 09 पीई 9550 है.
पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कुल 28 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई. प्रत्येक कार्टन में 750 मिलीलीटर की 12 बोतलें थीं, जबकि एक कार्टन में 4 अतिरिक्त बोतलें भी पाई गईं. इस प्रकार कुल 340 बोतल 750 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 255 लीटर आंकी गई है.
बरामद शराब ओल्ड मोंक एक्सएक्सएक्स रम ब्रांड की है, जिस पर केवल अरुणाचल प्रदेश में बिक्री हेतु अंकित पाया गया. इसके अलावा वाहन से एक की-पैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.
मेनका रानी थाना अध्यक्ष परसा
बजार के अनुसार शराब तस्करी में संलिप्त चालक एवं अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत परसा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.



