BiharHEALTHLife StylePatna

पटना में दो दिवसीय रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन

फुलवारी शरीफ . अजीत। कैंसर के इलाज में उभरती तकनीकों और नवाचारों पर केंद्रित रेडिएशन ऑन्कोलॉजी का 7वां वार्षिक सम्मेलन शनिवार को पटना के होटल मौर्या में शुरू हुआ. एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (एआरओआई) बिहार चैप्टर और पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया।

सम्मेलन में देश-विदेश से आए कैंसर विशेषज्ञ, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट और शोधकर्ताओं ने भाग लिया. उद्घाटन सत्र में विशेषज्ञों ने बिहार जैसे राज्यों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की और अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।पहले दिन के सत्र में फेफड़े, लीवर, गॉल ब्लाडर, मुंह, गले और स्तन कैंसर जैसे प्रमुख रोगों पर गहन परिचर्चा हुई. टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई की डॉ. सार्वणी घोष लश्कर ने मुंह और गले के कैंसर पर, डॉ. रीना इंजीनियर ने गॉल ब्लाडर कैंसर पर और सीएमसी वेल्लोर के डॉ. बाला कृष्णन ने फेफड़े के कैंसर पर व्याख्यान दिए।कार्यक्रम के आयोजन सचिव और एआरओआई के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. शेखर केसरी ने बताया कि रविवार को सम्मेलन के दूसरे दिन महिलाओं से जुड़े कैंसर, जैसे स्तन, गर्भाशय कैंसर और ब्रेन ट्यूमर पर चर्चा होगी. इसके साथ ही मेडिकल पीजी छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पारस हॉस्पिटल का उद्देश्य वैश्विक स्तर की तकनीक को मरीजों तक पहुंचाना है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन बिहार में कैंसर के इलाज को नई दिशा देगा।सम्मेलन में एआरओआई के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद, सचिव डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. प्रीतांजलि सिंह, डॉ. विनीता त्रिवेदी और डॉ. ऋचा चौहान ने भी अपने विचार साझा किए.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button