BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

पटना पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ. पटना पुलिस ने नौकरी और व्यवसाय के झांसे में लोगों को ठगने वाले एक साइबर अपराधी को गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक मकान से गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक और चेकबुक समेत कई अन्य सामान जब्त किया है.

साइबर थाना के अधिकारी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेईमान टोला स्थित प्रियंका सिंह के मकान में कुछ युवक साइबर ठगी कर रहे हैं. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और नालंदा निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

Oplus_131072

गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह फाइनेंस कस्टमर केयर और नौकरी दिलाने के नाम पर वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगता था. पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड, चार पासबुक और एक चेकबुक बरामद किया है.

Advertisement

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है और कितनी राशि की धोखाधड़ी की है. साथ ही साइबर ठगी के इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या यह गिरोह बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button